ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़दुर्ग

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, आरोपी प्रहलाद यादव गिरफ्तार

दुर्ग/पुलगांव। चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक पर धारदार चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 अगस्त 2025 की रात करीब 9 बजे की है, जब ग्राम सिरसाखुर्द निवासी प्रार्थी कमल कुंभकार (उम्र 30 वर्ष) नया तालाब के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी प्रहलाद यादव (उम्र 53 वर्ष) वहां पहुंचा और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रार्थी के दाहिने हाथ के पंजे और सिर पर गंभीर चोटें आईं।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव थाना अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा में अपराध क्रमांक 322/2025 धारा 296, 119(1), 351(2) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों में आरोपी प्रहलाद यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू (फल की लंबाई 6.1 इंच, चौड़ाई 2.5 सेमी, मुठ की लंबाई 4.5 इंच) भी आरोपी के कब्जे से जब्त कर लिया गया है।

आरोपी को 5 अगस्त 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में सउनि बसंत राम भोई, आरक्षक हेमेन्द्र बंछोर एवं नरेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

धारदार हथियार के साथ हमला कर दहशत फैलाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में, पुलगांव थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button