ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

भिलाई टाउनशिप में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने संयुक्त कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने में निगम, बीएसपी और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी पहल

दुर्ग | दुर्ग एएसपी ट्रैफिक ऋचा मिश्रा ने बताया कि भिलाई सेक्टर क्षेत्रों में सड़कें चौड़ी होने के बावजूद ट्रैफिक की समस्या इसलिए उत्पन्न हो रही है क्योंकि दुकानदारों ने सड़क तक सामान फैला रखा है। विशेष रूप से गैरेज और ऑटो रिपेयरिंग से जुड़ी दुकानों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है।

कार्रवाई से पहले सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर सड़क से अतिक्रमण हटाने की समझाइश दी गई थी। चेतावनी के बावजूद जब स्थिति नहीं सुधरी, तो ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम और बीएसपी की टीम के साथ मिलकर एक्शन लिया।

चालानी कार्रवाई और कड़ा संदेश

अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की, वहीं निगम और बीएसपी की टीम ने दुकानों के बाहर रखे सामान, ठेले, कंडम गाड़ियां जब्त कीं। कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया, लेकिन टीम ने बिना रुके कई घंटे तक अभियान जारी रखा।

जारी रहेगी कार्रवाई

एएसपी ऋचा मिश्रा ने स्पष्ट किया कि यह एक बार की कार्रवाई नहीं है। भिलाई टाउनशिप को सुव्यवस्थित और प्रदूषण मुक्त रखने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि भिलाई को योजनाबद्ध तरीके से बसाया गया था, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसकी सुंदरता और सुविधा दोनों प्रभावित हो रही है। अब ऐसे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button