ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

भिलाई नगर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण पर की बड़ी कार्रवाई

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत नंदनी रोड एवं पावर हाउस फल मण्डी पार्किंग पर निगम की बड़ी तोड़फोड़ कार्यवाही की गई। निगम क्षेत्र में नंदनी रोड के किनारे करूणा हाॅस्पिटल से लेकर पावर हाउस चौक, छावनी थाना, तक अवैध फल विक्रेताए ठेला, खुमचा टीन शेड लगाकर दुकान संचालन किया जा रहा था। जिससे सड़क में बाधा उत्तपन्न हो रही थी। ग्राहको से रोड जाम हो रहा था, दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी।

आयुक्त अशोक द्विवेदी स्वयं मौके पर उपस्थित होकर अवैध अतिक्रमण पर तोड़फोड़ की कार्यवाही की निगरानी कर रहे थे। अतिक्रमण की कार्यवाही बिना किसी भी भेदभाव के एक सीरे से की गई। इसी प्रकार छावनी थाने से लेकर करूणा अस्पताल तक तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई।

ऐसी शिकायत मिल रही थी कि रोड के ऊपर अतिक्रमण करके व्यवसाय किया जा रहा है। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था अवरुद्ध हो रही है । सभी व्यापारियो को नोटिस दिया गया, मुंनादी भी कराया गया। संयुक्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम भिलाई की संयुक्त टीम बनाकर सुबह 6 बजे स्थल पर पहुंच गये। कार्यवाही करूणा अस्पताल से शुरू किया गया। एक-एक करके थाना छावनी तक कार्यवाही जारी रहा। सुबह के समय कार्यवाही इसलिए किया गया कि किसी प्रकार का ट्रैफिक व्यवस्था अवरूद्व न हो।

तोड़फोड़ कार्यवाही के दौरान निगम भिलाई तहसीलदार गुरूदत्त पांच भाई, दुर्ग तहसीलदार क्षमा यादव, जोन आयुक्त बी के वर्मा, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम, जे.पी. तिवारी, प्रशन्न तिवारी, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उपअभियंता शेखर सुमन मरकाम, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, तोड़फोड़ के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button