ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
दुर्ग

मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि, उत्साह से भरे चेहरों ने दिखाया आत्मविश्वास

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में समाज कल्याण विभाग के द्वारा ’’क्षितिज अपार संभावनाएं’’ योजना संचालित है।

इस योजना अंतर्गत माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत् मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

इस योजना का उद्देश्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

ताकि वे स्वावलंबी बन सकें और समाज में अपनी एक अलग पहचान बना सकें। कलेक्टर  चौधरी ने आज योजना के तहत् जिले के 10 मेधावी दिव्यांग छात्र-छात्राओं को छः-छः हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का डमी चेक प्रदान किया।

इन छात्र-छात्राओं में देवेन्द्र कुमार रजक, विशाल साहू,  कृष्णा सिंह, कु. पी.संजना, कु. बिन्दु कुर्रे, कु. युक्ति, कु. दीपा केवट, कु. अल्का साहू, कु. इषा राजपूत और कु.जया खुटियारे शामिल हैं।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक  अमित परिहार और कार्यालयीन कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button