ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

दुर्ग पुलिस का साइबर फ्रॉड विरोधी अभियान: घर-घर दस्तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक

दुर्ग  | दुर्ग पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में फंसने से बचने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत, दुर्ग पुलिस घर-घर जाकर लोगों को साइबर धोखाधड़ी, शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगे जाने, और अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों से अवगत करा रही है।

इस विशेष अभियान में दुर्ग के सभी थानों की पुलिस शामिल है, जिसमें थाना सुपेला की टीम भी सक्रिय रूप से अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक कर रही है। सुपेला पुलिस की टीम क्षेत्र की कॉलोनियों और बस्तियों में जाकर लोगों को समझा रही है कि साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों, ठगों के modus operandi और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताया जा रहा है।

पुलिस द्वारा विशेष ध्यान दिलाया जा रहा है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, ईमेल या संदेश पर विश्वास न करें और अगर ऐसी कोई घटना घटे, तो तुरंत नजदीकी थाने में इसकी सूचना दें। साथ ही, पुलिस ने यह भी बताया कि कभी भी बैंक से संबंधित कोई व्यक्तिगत जानकारी मांगी नहीं जाती है और न ही शेयर मार्केट में निवेश के लिए कंपनियां कॉल करती हैं।

इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति ठगी का शिकार हो, तो तुरंत नजदीकी थाने और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है। इस अभियान के माध्यम से दुर्ग पुलिस का उद्देश्य लोगों को साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित रखना और ऑनलाइन दुनिया में सतर्क बनाए रखना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button