ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

स्वामी विवेकानंद जयंती पर महापौर अलका बाघमार ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

दुर्ग |  नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर अलका बाघमार ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विवेकानंद परिसर पहुँचकर युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस अवसर पर उनके साथ एमआईसी सदस्य देवनारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, पार्षद सरिता चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर अलका बाघमार ने स्वामी विवेकानंद जी को कोटिशः नमन करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवादी, सांस्कृतिक और युवा चेतना से ओतप्रोत विचार आज भी समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के विचार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वैचारिक अधिष्ठान का मूल आधार हैं।

महापौर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति के गौरव को पुनर्स्थापित करते हुए संपूर्ण विश्व को वेदांत और योग दर्शन से प्रभावित किया। रामकृष्ण मिशन के माध्यम से उन्होंने “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव को जन-जन तक पहुँचाया।

उन्होंने आगे कहा कि युवाओं में चरित्र निर्माण, आत्मगौरव और राष्ट्रभक्ति के बीज बोकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी का जीवन और दर्शन आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।
अंत में महापौर ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करते हुए समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button