ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

इंदिरा मार्केट में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, दुकानदारों को दी सख्त हिदायत

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 30 एवं 53 में तड़के सुबह महापौर अलका बाघमार के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महापौर के साथ आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी नीलेश अग्रवाल, पार्षद सविता साहू, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, गौतम साहू, अतिक्रमण विभाग चंदन शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद रहा।

महापौर एवं आयुक्त ने इंदिरा मार्केट पहुंचकर साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निगम द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के बाद भी यदि कोई दुकानदार अपने दुकान का कचरा इधर-उधर या सड़कों पर फेंकता पाया गया तो उससे यूजर चार्ज व जुर्माना वसूला जाएगा।
इंदिरा मार्केट स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स के नीचे जलाराम चाट वालों को कचरा न फेंकने की समझाइश दी गई।

वहीं सुलभ शौचालय के पीछे टू-व्हीलर पार्किंग सुनिश्चित करने तथा शौचालय के आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए गए, ताकि वहां गंदगी न हो।

इसके पश्चात शिकायत के आधार पर महापौर वार्ड क्रमांक 53, सड़क नंबर 6 पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान नाली पाटकर मकान का मलबा नाली में डालने पर संबंधित मकान मालिक से 5,000 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए। साथ ही सुपरवाइजर को नियमित और सही तरीके से नाली सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ टीम अमले को यह भी निर्देश दिए कि जिन वार्डों से अधिक शिकायतें प्राप्त होती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button