ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

विकासखंड शिक्षा अधिकारी साव निलंबित, जांच के आदेश

दुर्ग। दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने कलेक्टर दुर्ग के प्रतिवेदन के आधार पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग, श्री गोविंद साव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन का कारण शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण में अपनी पत्नी को अतिशेष से मुक्त रखने हेतु परिशिष्ट-02 में गलत जानकारी प्रस्तुत कर कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही एवं कदाचार बरतना बताया गया है।

गोविंद साव ने अपनी पत्नी  कुमुदनी साव, जो कि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेक्टर-09 भिलाई में उच्च वर्ग शिक्षक (हिन्दी) के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें अतिशेष से मुक्त रखने के लिए परिशिष्ट-02 में उन्हें उच्च वर्ग शिक्षक (गणित) के रूप में दिखाया। यह कुटरचना विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के पद की गरिमा के खिलाफ और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के विरुद्ध है।

निलंबन अवधि के दौरान गोविंद साव का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग कार्यालय निर्धारित किया गया है और इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकृत, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत की गई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button