ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम की अहम बैठक,फरवरी में राजेन्द्र पार्क में फिर सजेगा फ्लावर शो,

दुर्ग ।नगर पालिक निगम।महापौर  अलका बाघमार के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी समिति की बैठक आज समिति प्रभारी काशीराम कोसरे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति सदस्यों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण, उद्यानों के विकास एवं विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजेन्द्र पार्क में माह फरवरी में फ्लावर शो (पुष्प प्रदर्शनी) आयोजित किए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति प्रभारी काशीराम कोसरे ने बताया कि निगम द्वारा पूर्व वर्षों में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी को नागरिकों का भरपूर समर्थन और सराहना मिली है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी भव्य फ्लावर शो आयोजित करने तथा प्रदर्शनी के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों को शामिल करने पर सहमति बनी।

इसके साथ ही बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रमुख उद्यानों के संधारण एवं सौंदर्यीकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। शहर के प्रमुख उद्यान राजेन्द्र पार्क एवं दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के संधारण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने पर सहमति बनी, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में समिति प्रभारी काशीराम कोसरे के साथ पार्षद  नीलम सिंह,  सुरूचि उमरे,  रेखा बंजारे,  हीरौन्दी चंदानिया,  बबिता गुड्डू यादव, उप अभियंता पंकज साहू, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह एवं पुरुषोत्तम साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button