ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

राजनांदगांव में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब जब्त

रायपुर |  राजनांदगांव जिले में शराब के अवैध व्यापार एवं परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे के मार्गदर्शन में जांच पड़ताल और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम आमाटोला बागनदी में कार्रवाई करते हुए 4.320 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी मदिरा जब्त की है।

सहायक आयुक्त आबकारी  यदुनंदन राठौर ने जानकारी दी कि आबकारी उप निरीक्षक  राजकुमार कुर्रे और आरक्षक  भोजराज उइके,  अनिल सिन्हा,  मनीष रजक की टीम ने आरोपी हेमराज मर्सकोले के मकान से 24 पाव शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विक्रय को रोकने के लिए होटल, ढाबों और मदिरा दुकानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आबकारी ने सभी वृत्त प्रभारियों को होटल-ढाबों की सतत जांच करने और अवैध मदिरा बिक्री पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button