ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला दुर्ग में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1. श्री कुंज बिहारी नागे उप पुलिस अधीक्षक एवं 2. आरक्षक क्रमांक 1252 महेश कुमार सिंह का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 40-42 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपके पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रषंसा करता हूँ और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूँ |

उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

उक्त कार्यक्रम के दौरान नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग गोकुल राम देवंगन, वरि.शीघ्रलेखक एवं बृजमोहन सिंह राजपूत, निरीक्षक (एम) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button