ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
क्राइमछत्तीसगढ़

राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर में हाथ में धारदार हथियार लेकर आम लोगों और राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस की वैशाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 27 मई 2026 को थाना वैशाली नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राजीव नगर क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की गई।

इस दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल साहू (28 वर्ष) निवासी मकान नंबर 12/B, सड़क नंबर 12, सेक्टर-02, थाना भिलाई भट्ठी, जिला दुर्ग बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक नग धारदार हथियार बरामद किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध पाए जाने पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 194/2026 के तहत धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर आमजनों और राहगीरों में भय का माहौल बना रहा था। मामले में थाना वैशाली नगर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपराधिक घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button