ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक: ड्रोन उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार

रायपुर। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई। रिवर व्यू के कार्यक्रम के दौरान अनुमति नहीं होने के बावजूद ड्रोन को उड़ाया जा रहा था।

सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया है।

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को बिलासपुर दौरा था। इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। ऐसा ही एक कार्यक्रम अरपा रिवर व्यू में रखा गया था।

इस दौरान क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया था। इसके बावजूद आसमान में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ रहे थे। यह ड्रोन मुख्यमंत्री के आसपास भी मंडराता नजर आया।

आम लोगों के साथ पुलिस के अधिकारियों ने भी मौके पर ड्रोन को देखा था। इसे मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानी जा रही है। सिविल लाइन पुलिस ने नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

वहीं गांधी चौक के फजलबाड़ा निवासी अदनान सैफी पिता बुरहानुद्दीन सैफी (23 वर्ष) और तेलीपारा काली मंदिर के पास निवासी ताहा भारमल पिता तुराब भारमल (23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से ड्रोन भी बरामद किया गया। वहीं ड्रोन उड़ाने वाले अन्य युवकों को भी सख्त चेतावनी दी गई कि नो फ्लाइंग जोन में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button