ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

रिसाली टाउनशिप के बैक लेन की सफाई को लेकर बनेगी कार्ययोजना

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र में आने वाले टाउनशिप मरोदा सेक्टर, रिसाली सेक्टर, रूआबांधा सेक्टर के बैक लेन की सफाई करने योजना बनेगी। महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सफाई संबंधी कार्यो पर विस्तार से चर्चा की गई। भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने निगम प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे सफाई को लेकर गंभीर है। अधिकारी निगम के साथ सहयोगात्मक रवैय्या अपनाऐंगे।

सोमवार को दोपहर महापौर की अध्यक्षता में भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों के साथ स्वच्छता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महापौर परिषद के सद्स्यों ने सिवरेज लाइन और बैक लेन की सफाई नहीं होने के विषय को प्रमुखता से उठाया।

इस पर बीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि बैक लेन की सफाई करने वे विशेष रूप से कार्य योजना तैयार करेंगे। बैठक में महापौर परिषद के संजू नेताम, जहीर अब्बास, चन्द्रपकाश सिंह निगम, परमेश्वर, डाॅ. सीमा साहू, ममता यादव पार्षद जमुना ठाकुर, शीला नारखेड़े वहीं बीएसपी की ओर से के.के. यादव, आर.के. गर्ग, गोपाल वर्मा, शरद व श्री नायडू उपस्थित थे।

-बी.एस.पी. और व्यापारियों की होगी बैठक…
महापौर ने रिसाली बीएसपी मार्केट की सफाई व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया। साथ ही जगह-जगह कचरे के ढेर को उठाने निर्देश दिए। मार्केट क्षेत्र की सफाई के लिए व्यापारियों से बैठक कर समस्या को दूर करने और कटिंग के बाद झाड़ियों को शीघ्र उठाने का आश्वासन दिया।

-प्रकाश व्यवस्था के लिए होगा सर्वे…
बीएसपी टाउनशिप में चरमराई प्रकाश व्यवस्था पर जनप्रतिनिधियों ने प्रमुखता से बात रखी। इस पर बीएसपी ने जल्द सर्वे कर आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट को दुरूस्त करने की बात कही।

-डेड एनिमल की शिकायत पर 24 घंटे में निराकरण..
चर्चा के दौरान बीएसपी के अधिकारियों ने कहा कि टाउनशिप के घुमने वाले आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा। वही मृत जानवरों को उठाने उन्होंने टेंडर किया है। मृत जानवर होने की सूचना पर वे तत्काल कार्यवाही कर समस्या का निराकरण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button