ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

युवाओं को नशे के जाल से बचाने दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ‘गोगो पेपर’ व हुक्का सामग्री के अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़

दुर्ग  ; दुर्ग जिले में युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर लगाम लगाने के लिए दुर्ग पुलिस ने बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 35 से अधिक पुलिस टीमों ने एक साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में समन्वित रेड कार्रवाई कर ‘गोगो/रोलिंग पेपर’, हुक्का फ्लेवर, चिलम और प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला के अवैध कारोबार का खुलासा किया है।

इस विशेष अभियान के तहत मोहन नगर, स्मृतिनगर, नेवई और दुर्ग क्षेत्र में पान ठेलों, गुमटियों और डेली नीड्स दुकानों पर छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि इन स्थानों पर गांजा सेवन में उपयोग होने वाले गोगो/रोलिंग पेपर, चिलम और हुक्का सामग्री का खुलेआम अवैध विक्रय किया जा रहा था, जो युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा है।

पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान करीब 02 लाख रुपये मूल्य की नशीली सामग्री जप्त की। संबंधित दुकानों के खिलाफ COTPA Act एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, जप्त सामग्री की सप्लाई चेन (Backward Linkage) की भी पहचान कर ली गई है, जिनके विरुद्ध आगे कठोर कार्रवाई प्रस्तावित है।

रेड कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपी
इस कार्रवाई में कुल 17 दुकानदारों/ठेला संचालकों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें मोहन नगर, स्मृतिनगर, रिसाली, दुर्ग और आसपास के क्षेत्रों के निवासी शामिल हैं।

जप्त सामग्री

  • भारी मात्रा में गोगो/रोलिंग पेपर (अनुमानित मूल्य ₹02 लाख)
  • हुक्का फ्लेवर और चिलम
  • प्रतिबंधित जर्दायुक्त पान मसाला एवं अन्य नशे से संबंधित सामग्री

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में सभी सीएसपी, एसडीओपी के नेतृत्व में दुर्ग ACCU टीम तथा थाना मोहन नगर, स्मृतिनगर, नेवई और दुर्ग क्षेत्र की पुलिस टीमों की त्वरित व प्रभावी भूमिका सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button