ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
रायपुर

डीएड अभ्यर्थियों का जल सत्याग्रह: सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति की मांग

रायपुर

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद सहायक शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं होने से आक्रोशित डीएड अभ्यर्थियों ने बुधवार को जल सत्याग्रह का सहारा लिया। उन्होंने सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए चेतावनी दी कि यदि कोर्ट के निर्देश का पालन नहीं किया गया, तो वे इच्छा मृत्यु की मांग करेंगे।

अभ्यर्थी ओमप्रकाश ने बताया कि डीएड/डिप्लोमा अभ्यर्थी 2 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से बातचीत की कोई पहल नहीं हुई है।

अभ्यर्थी अविनाश साहू ने कहा कि हाई कोर्ट ने 7 माह पहले और सुप्रीम कोर्ट ने 1 माह पहले नियुक्ति का आदेश दिया था, लेकिन सरकार ने अभी तक इसका पालन नहीं किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं, तो सरकार उनके आदेश का पालन क्यों नहीं कर रही है।

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रदर्शन के बावजूद सरकार और विभाग उनकी नियुक्ति नहीं करते हैं, तो वे अपने जीवन का त्याग करने के लिए मजबूर होंगे। यह स्थिति अराजकता पैदा कर सकती है और इससे लोगों का सिस्टम और सरकार पर भरोसा उठ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button