ब्रेकिंग
महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल...
दुर्ग

अनुज शर्मा के साथ झूम उठा पूरा शहर, धूम मचाई संगीतमय रात

दुर्ग।  गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 57 वां वर्ष में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंगलवार को छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार पद्मश्री अनुज शर्मा का कार्यक्रम अनुज शर्मा नाइट में  अनुज शर्मा ने मंच में आते ही माता के भजनों से एवं जसगीत ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा दुर्गा पंडाल अनुज शर्मा के गीतों पर झूम उठा । अनुज शर्मा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए समिति की व्यवस्थापक एवं समिति को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं दी।

इसके पूर्व मां विणाधारणी के समक्ष दिप प्रज्वलन के साथ अतिथियों के स्वागत सत्कार एवं उद्धबोधन के साथ गणेश वंदना से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के अतिथि आई जी. रामगोपाल गर्ग , पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला,  राजेन्द्र साहू, देवलाल ठाकुर, पायल जैन, कमलनारायण रूंगटा, संतोष रूंगटा उपस्थित थे। अतिथियों  में रामगोपाल गर्ग ने सभी को नवरात्रि पर्व की बधाई शुभकामनाएं दी एवं प्रशासन को सहयोग करने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने नवरात्र बालाओ को शक्ति का पर्व बताते हुए साइबर क्राइम के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि आप इसे सतर्क रहे। राजेन्द्र साहू एवं देवलाल ठाकुर ने  कहा हम इस समिति के सदस्य हैं ये प्यार और सम्मान के लिए समिति के सभी सदस्य को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हैं  स्वागत भाषण विवेक मिश्रा ने आभार रवि पिडियार ने किया।

कार्यक्रम में संजय रूंगटा, विनित जैन, किशोर जैन, शैलेश तिवारी, सतिश कश्यप, विवेक मिश्रा, मुकेश राठी सहित समिति के सदस्य ने कार्यक्रम को सफल बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । कार्यक्रम में नगरवासियों सहित विभिन्न जिलों से आए हुए लोगों ने पूरा आनंद लिया। आज 9 अक्टूबर को इंडिया आइडल सुपर स्टार नाइट का आयोजन रात्रि 9 बजे से होना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button