ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को डायल-112 स्टाफ ने बचाया

दुर्ग : दुर्ग जिले में डायल-112 पुलिस स्टाफ की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता से एक युवक की जान बच गई। मामला धमधा नाका रेलवे ट्रैक का है, जहां एक युवक आत्महत्या की नीयत से रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ था।

दिनांक 27 दिसंबर को दोपहर करीब 3:30 बजे डायल-112 को सूचना मिली कि धमधा नाका रेलवे ट्रैक पर एक युवक जान देने का प्रयास कर रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 वाहन में तैनात आरक्षक रमेश जायसवाल (बैच क्रमांक 952) एवं चालक लाखेश्वर तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

मौके पर मौजूद आम नागरिकों की मदद से युवक को सुरक्षित रूप से रेलवे ट्रैक से हटाया गया। इस दौरान रेस्क्यू करते समय आरक्षक रमेश जायसवाल को कमर और पैर में चोट आई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।

इस साहसिक, सराहनीय और मानवीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा आरक्षक रमेश जायसवाल एवं चालक लाखेश्वर को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

घटनास्थल:
धमधा नाका रेलवे ट्रैक, दुर्ग

सराहनीय भूमिका:

  • आरक्षक रमेश जायसवाल (बैच क्रमांक 952)

  • चालक लाखेश्वर

  • डायल-112 टीम एवं सहयोगी नागरिक

दुर्ग पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन या संवेदनशील स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मानव जीवन की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में पुलिस हरसंभव त्वरित सहायता प्रदान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button