ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
छत्तीसगढ़दुर्ग

छेड़छाड़ केस में 7 साल का बच्चा गलती से आरोपी, कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार

दुर्ग| दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग को आरोपी बनाकर मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी नाबालिग ने अपने कथन में 7 साल के बच्चे का नाम लिया और पुलिस ने उसे भी आरोपी बना दिया।

हालांकि, बाल न्यायालय में पेश होने पर पुलिस को यह समझ में आया कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के खिलाफ अपराध दर्ज नहीं किया जा सकता। न्यायालय ने मौखिक निर्देश देते हुए कहा कि 7 साल के बच्चे को आरोपी नहीं बनाया जा सकता, बल्कि गवाह बनाया जा सकता है।

न्यायालय ने पुलिस को सुधारात्मक कार्रवाई करने और डायरी लाने की नसीहत दी। शनिवार को कोर्ट में जानकारी मिली कि सुपेला पुलिस ने 7 साल के बच्चे के खिलाफ अपराध दर्ज किया था, जो कानून के अनुसार गलत है।

टीआई विजय यादव ने बताया कि यह मामला खेल-खेल में हुआ था और बच्चों की काउंसलिंग करवा दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता रविशंकर सिंह ने भी बताया कि पुलिस को कानून के बारे में जानकारी नहीं रहती, इसलिए गलती हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button