ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में प्रधानमंत्री आवास योजना से 15 हितग्राहियों को मिला नया घर

दुर्ग| नगर पालिक निगम दुर्ग में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर निगम के डाटा सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर  अलका बाघमार ने स्वयं हितग्राहियों के समक्ष पारदर्शी तरीके से लॉटरी निकालकर 15 लाभार्थियों के नाम घोषित किए। चयनित हितग्राहियों को उनके स्वप्निल आशियाने की सौगात मिली।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर, विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकार, सहायक अभियंता संजय ठाकुर,सचिन ताम्रकार सहित अन्य मौजूद रहें।

महापौर ने दी बधाई और शुभकामनाएं:

महापौर अलका बाघमार ने सभी चयनित 15 हितग्राहियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में एक नया प्रकाश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि अब हर हितग्राही सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से अपने सपनों का घर पा सकेगा। यह सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है, जिसका लाभ सीधे आमजन को मिल रहा है।

योजना से होगा जीवन स्तर में सुधार

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम द्वारा समय-समय पर पात्रता के आधार पर चयन प्रक्रिया की जाती है। इस योजना का मूल उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना है। महापौर ने कहा कि इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि हर परिवार अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सुरक्षित माहौल तैयार कर पाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद

इस अवसर पर नगर निगम ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जी का आभार जताया। महापौर ने कहा कि जनकल्याण की भावना से संचालित इस योजना ने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में और अधिक हितग्राही इस योजना से लाभान्वित होंगे।

खुश हुए हितग्राही, जताया आभार

लॉटरी में चयनित होने के बाद सभी हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था। कई लाभार्थियों ने कहा कि अब उनका भी अपना घर होगा, जिसके लिए वे वर्षों से सपने देख रहे थे। उन्होंने सरकार और नगर निगम के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह योजना वास्तव में गरीब और मध्यम वर्ग के जीवन में खुशियों का संचार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button