ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
बालोद

पत्नी को मनाने गए युवक ने ससुराल में लगाई फांसी, फंदे पर लटकती मिली लाश

बालोद। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि युवक अपनी पत्नी को मनाकर वापिस घर लेजाने ससुराल गुंडरदेही थाना क्षेत्र के गुरेदा गांव पहुंचा था. लेकिन पत्नी ने साथ चलने से मना कर दिया.

इस बात से दुखी होकर युवक ने उसी गांव में पेड़ पर फांसी लगा ली. मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के जेब से 2 पेज का सुसाइड नोट मिला है. जिसके आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महेंद्र कुमार देवांगन ने 2 साल पहले दूसरे जाति की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था. दोनों युवक के गांव अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के भाटागांव में रहने लगे.

शादी के 6 महीने बाद अचानक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मृतक की पत्नी ने उसे छोड़कर मायके चली गई, जो अब तक वापिस नहीं लौटी. इस बीच में युवक कई बार उसे मनाकर घर वापिस लाने ससुराल गया, लेकिन उसकी पत्नी ने मना कर दिया.

इस बार भी जब पत्नी ने साथ चलने से इंकार कर दिया, तो युवक ने उसी के गांव में खुदखुशी कर ली. फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button