ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

हनुमान नगर राम इंडोर स्टेडियम में बीएनआई क्रिएटर्स द्वारा रक्तदान और स्वास्थ्य जांच शिविर का एक दिवसीय आयोजन,मेयर बाघमार हुई शामिल

दुर्ग | आज एक दिवसीय वार्ड क्रमांक 21श्री राम इंडोर स्टेडियम, हनुमान दुर्ग में एक रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।बीएनआई (BNI) विश्व का सबसे बड़ा और सबसे सफल बिजनेस रेफरल ऑर्गनाइजेशन है। 79 देशों में 3 लाख 43 हजार से ज्यादा मेंबर्स ने मिलकर 2 लाख करोड़ से ज्यादा का व्यापार केवल एक वर्ष में किया है।

भिलाई-दुर्ग में BNI के तीसरी चैप्टर BNI क्रिएटर्स चैप्टर के 40 व्यापारी मेम्बर्स ने विगत 5 वर्षों में, गिवर्स गेन ( Givers Gain ) फिलासफी के माध्यम से, 100 करोड़ से ज्यादा का व्यापार किया।

बता दे कि बीएनआई BNI क्रिएटर्स चैप्टर, भिलाई-दुर्ग द्वारा एक रक्तदान और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन 22 जून 2025 को श्री राम इंडोर स्टेडियम,हनुमान नगर में किया गया।

इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ ही व्यापारियों का समूह भी सम्मिलित होने का एकमात्र उद्देश्य रक्तदान को  बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करना है।

मेयर  बाघमार ने कहा शिविर का उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ना है। सभी योग्य रक्तदाताओं से इस पुनीत कार्य में भाग लेने की अपील की

कार्यक्रम में मेयर  अल्का बाघमार एवं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने आकर सभी का मार्गदर्शन के साथ ही प्रोत्साहन देते हुए सभी को रक्तदान को महादान बताते हुए नागरिकों का उत्साह बढ़ाया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के पार्षद अरुण सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए योगदान दिया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

इस आयोजन में करीब 120 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाई और 70 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया।सभी दान दाताओं को सर्टिफिकेट के साथ ही यातायात में जीवन रक्षक के स्वरूप हेलमेट भी सभी रक्तदाताओं को प्रदान किया गया।बीएनआई क्रिएटर्स बिजनेस ग्रोथ के साथ ही समाज के प्रति सकारात्मक सोच के साथ सेवा में भी कार्यरत रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button