ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

भूमि पर कब्जा करने फर्जीवाड़े का खेल, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस ने एक बड़े भूमि धोखाधड़ी मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपियों ने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज — आम मुख्त्यारनामा और इकरारनामा — तैयार कर लाखों रुपये मूल्य की जमीन हड़पने की कोशिश की थी।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी पुसऊराम साहू निवासी ग्राम पतोरा, थाना उतई ने लिखित आवेदन देकर बताया कि उसके तथा उसकी मां स्व. सुरजाबाई साहू के नाम पर मौजा पतोरा, तहसील पाटन, जिला दुर्ग में भूमि दर्ज है। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र पर दबाव बनाकर भूनेश्वर साहू, देवादास मानिकपुरी, पूरन लाल साहू एवं उनके साथियों ने अनुचित लाभ प्राप्त करने की नीयत से उप-पंजीयक कार्यालय दुर्ग में एक कूटरचित आम मुख्त्यारनामा तैयार कराया।

यह दस्तावेज प्रार्थी और उसकी मां की अनुपस्थिति व बिना सहमति के तैयार किया गया था। आरोपियों ने अन्य व्यक्तियों से हस्ताक्षर व अंगूठा निशान लगवाकर फर्जी दस्तावेज निष्पादित किया, ताकि भूमि पर अवैध कब्जा किया जा सके।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 420, 423, 467, 468, 470, 471, 120-बी, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की। विवेचना के दौरान पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों — भूनेश्वर प्रसाद साहू (ग्राम पतोरा), देवादास मानिकपुरी (ग्राम अचानकपुर) और पूरन लाल साहू (ग्राम अचानकपुर) — को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने षड्यंत्रपूर्वक फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की।

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य संबंधित आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि भूमि संबंधी फर्जीवाड़ों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button