ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स रायपुर में भर्ती

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी की प्रतीक और विश्व प्रसिद्ध गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य लगातार कमजोर हो रहा था।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नवंबर को रायपुर प्रवास के दौरान तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनकी बहू रेणु बाई से फोन पर बात की थी। बातचीत में रेणु ने बताया कि तीजन बाई की तबीयत काफी खराब है, शरीर में कमजोरी है और खाने-पीने में दिक्कत हो रही है। इस पर प्रधानमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा था, “उनका ध्यान रखिए, किसी भी जरूरत में तुरंत बताइए।”

गौरतलब है कि 80 वर्षीय तीजन बाई पिछले दो वर्षों से लकवा ग्रस्त हैं और गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रही हैं। बड़े बेटे की आकस्मिक मृत्यु के बाद से वह गहरे सदमे में हैं और तब से बिस्तर पर हैं। छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में उनके प्रशंसक उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button