ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
छत्तीसगढ़

भिलाई नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

भिलाई नगर | थाना भिलाई नगर पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और मारपीट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता की तत्पर शिकायत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद की गई।

मामले का विवरण इस प्रकार है — प्रार्थीया ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 नवंबर की रात करीब 8:15 बजे वह सेक्टर-9 भिलाई मेडिकल से दवाई लेकर अपने एक्टिवा से घर लौट रही थी। तभी सेक्टर-9 चौक के पास दो युवक स्लेंडर नंबर CG 07 CL 4907 पर उसका पीछा करने लगे। जब उसने बचने के लिए गली में मोड़ लिया, तो दोनों युवकों ने उसकी गाड़ी रोक ली, गाली-गलौज की और जबरदस्ती छेड़छाड़ करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ हाथापाई करते हुए सिर, चेहरे और पेट पर लात-घूसे मारे, जिससे उसे चोटें आईं।

प्रार्थीया के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, जिनकी मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। पकड़े गए युवक ने अपना नाम अनुराग कुमार और अपने साथी का नाम चंद्रमणी तांडी बताया।

  • पुलिस ने प्रार्थीया की शिकायत पर अपराध क्रमांक 592/2025 धारा 78(ए), 126(2), 74, 296, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज कर दोनों आरोपियों
  • चंद्रमणी तांडी, पिता भिखारी तांडी, उम्र 21 वर्ष, निवासी सेक्टर-9, भिलाई
  • अनुराग कुम्हार, पिता जोगेंद्र कुमार, उम्र 20 वर्ष, निवासी सेक्टर-7, भिलाई — को आज दिनांक 3 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में तुरंत व सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button