ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
सूरजपुर

गायब युवती की हत्या का खुलासा: लिव-इन पार्टनर ने अवैध संबंधों के शक में उतारा मौत के घाट

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्यार में धोखा के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन में रह रहा था,

लेकिन उसकी पार्टनर की बेवफाई उसे रास नही आई। इस बात से नाराज युवक ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया, फिर उसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने लाश को जंगल में ले जाकर दफना दिया।

करीब 11 महीने बाद हुए इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद उसने शव को जंगल में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद वह दफन किए गए स्थल तक पुलिस को ले गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गड्ढा खोदकर युवती का कंकाल बरामद किया है। मृतका का पिता भी 6 माह से लापता है। उसकी भी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक हत्या की ये वारदात सूरजपुर जिला के प्रतापपुर ​​​​​​थाना क्षेत्र के ​खड़गवां चौकी की है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे। शादीशुदा होने के बाद भी सीमा पंडो ने पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान सीमा का चंद्रिका राजवाड़े ​​​​​​से नजदीकी बढ़ने लगी।

दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ। साल 2017 से सीमा पंडा के साथ चंद्रिका राजवाड़े लिवइन में रह रहा था। इसी बीच 21 जनवरी 2024 से ही सीमा पंडो रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी।

लगातार जांच के बाद भी सीमा का कोई सुराग नही मिलने पर पुलिस ने शक के आधार पर उसके लिवइन पार्टनर से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

आरोपी ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को उसने सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था।

इस खुलास के बाद रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया। मृतिका की मां इंद्रमणि ने कंकाल के गले में मिले माला से सीमा की पहचान की।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह बतायी। उसने बताया कि सीमा का उसके अलावा अन्य युवकों से भी अवैध था।

इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने लाठी से सिर पर जानलेवा हमला कर सीमा की हत्या कर दी।

इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने झांपी नाले के किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया।

इसके साथ ही सुराग मिटाने के लिए उसने सीमा के कपड़ों को भी जला दिया था। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी चंद्रिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button