ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

थाना उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.34 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग| नशे के खिलाफ चल रही सख्त मुहिम के तहत थाना उतई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने रोमनाथ साहू उर्फ़ रोमु (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम बोहरडीह, आजाद चौक को 1.342 किलो ग्राम गांजा और बिक्री की रकम कुल 13,400 रुपये के साथ गिरफ्तार किया।

सूचना मिली थी कि आरोपी अपने पास अवैध गांजा रखकर ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम बोहरडीह आजाद चौक में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।

तलाशी के दौरान सफेद थैले में गांजा बरामद हुआ। दस्तावेज न होने पर पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध क्रमांक 390/2025 दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक महेश ध्रुव, उपनिरीक्षक प्रमोद सिन्हा, आरक्षक ध्रुव नारायण चंद्राकर, राजीव दुबे तथा एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button