ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
कबीरधाम

कबीरधाम के बैगा परिवार को मिला राष्ट्रपति का विशेष आमंत्रण, 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में होंगे शामिल

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक के तीन बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर यह परिवार गणतंत्र दिवस के आयोजन में भाग लेंगे और राष्ट्रपति के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे।

कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने इस उपलब्धि पर बैगा परिवार को बधाई दी और उन्हें दिल्ली यात्रा के दौरान सुरक्षा का प्रबंध करने के लिए जिला क्रेडा अधिकारी की ड्यूटी तय की।

इस दौरान बैगा परिवार को प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन, राष्ट्रपति भवन सहित अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।

विशेष आमंत्रण प्राप्त बैगा परिवारों में पटपरी गांव की जगतिन बाई बैगा, फूल सिंह बैगा, तेलियापानी की तीतरी बाई बैगा,

बुध सिंह बैगा, बाली बाई बैगा और सोनू राम बैगा शामिल हैं। ये बैगा परिवार विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य हैं और राष्ट्रपति से दत्तक पुत्र के रूप में सम्मानित हैं।

बैगा परिवार के सदस्य इस अवसर को अपने जीवन का सबसे बड़ा मौका मानते हुए राष्ट्रपति से मिलने और गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने को लेकर अत्यंत खुशी जाहिर कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button