ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

भिलाई में सट्टा अड्डे पर पुलिस की दबिश, 45 हजार नगद और सट्टा पट्टी जब्त

भिलाई (दुर्ग)|  । पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जुआ-सट्टा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 क्षेत्र में सट्टा अड्डे पर छापा मारा। कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगद ₹45,000 और सट्टा पट्टी बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नूतन चौक, भिलाई-3 में एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर हार-जीत का दांव लगवा रहा है। पुलिस दल गवाहों के साथ मौके पर पहुंचा और रेड कार्यवाही की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, लेकिन सट्टा लिखने वाला आरोपी मौके पर ही पकड़ लिया गया।

आरोपी की पहचान राहुल चौरसिया (36 वर्ष), निवासी नूतन चौक, भिलाई-3 के रूप में हुई है। उसके पास से 20 नग सट्टा पट्टी, एक नीला डॉट पेन और नगद ₹45,000 जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 के तहत अपराध क्रमांक 315/2025 दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध सट्टा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button