ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
भिलाई

भिलाई में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत,आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार

भिलाई नगर। शहर में तेज रफ्तार वाहन एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कोहका पुरानी बस्ती चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार गौतम साहू को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

ड्यूटी पर जाते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक गौतम साहू रोज की तरह भिलाई स्टील प्लांट की ड्यूटी के लिए निकले थे। जैसे ही वे कोहका क्षेत्र पहुंचे, पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गौतम साहू सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

लोगों ने पकड़ा ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घायल गौतम को कुछ लोग तत्काल सुपेला अस्पताल भी लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस कार्रवाई

सुपेला थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button