ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग में भव्य कर्मा जयंती एवं समाज रत्न सम्मान समारोह सम्पन्न, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और विधायक गजेन्द्र यादव हुए शामिल

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग द्वारा मानस भवन में जिला स्तरीय विशाल कर्मा जयंती, समाज रत्न स्मृति सम्मान एवं सामाजिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की महिलाओं द्वारा निकाली गई विशाल कलश यात्रा से हुई, जिसमें परंपरा, श्रद्धा और सामाजिक एकता की अनोखी झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा, “कोई भी संत या महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते, वे सर्व समाज के होते हैं। समाज की नियमावली का पालन और शिक्षा के साथ संस्कार दोनों जरूरी हैं। कुप्रथाओं को हटाने में समाज की सहभागिता होनी चाहिए।”

वहीं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव ने साहू समाज को छत्तीसगढ़ की रीढ़ बताते हुए कहा कि “जिस दिशा में साहू समाज चलता है, उसी दिशा में अन्य समाज भी आगे बढ़ते हैं। प्री वेडिंग जैसे कुप्रथाओं को समाप्त करने में साहू समाज को नेतृत्व करना चाहिए।”

पूर्व अध्यक्ष हस्त शिल्प बोर्ड दीपक ताराचंद साहू ने कहा की अपने समाज के लिए उठो जागो और संघर्ष करो। समाज को सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ना है, सामाजिक आयोजनों सभी को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ,पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश साहू, दुर्ग तहसील अध्यक्ष पोषण साहू, दिनेश साहू पाटन तहसील अध्यक्ष, पूसउ राम साहू, श्याम लाल साहू, खेमलाल साहू,अश्वनी साहू, यतीश साहू, गंगादीन साहू, किशन हिरवानी, महेंद्र साहू, हरिशंकर साहू, जेपी साहू, डॉ गुलाब साहू, गोपेश साहू,पारखत साहू,अंगेश्वर साहू,उमाशंकर साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रिया साहू, पूरन साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button