ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
Uncategorized

महापौर का सम्मान: दायित्व का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने वाले अधिकारी को अपने वाहन से पहुंचाया निवास

रिसाली। रिसाली निगम के वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक जगरनाथ कुशवाहा को सेवानिवृत्त होने पर बाजे-गाजे और आतिशबाजी कर बिदाई दी गई।

33 वर्षो तक निष्ठापूर्वक कार्य करने पर उन्हे आयुक्त मोनिका वर्मा ने दीर्घायु होने की कामना करते शुभकामनाए दी।

वही महापौर शशि सिन्हा ने सम्मान पूर्वक अपने सरकारी वाहन में बैठाकर निवास स्थान तक पहुंचाया।

नगर पालिक निगम में बेहद सरल और मृदभाषी अधिकारी के रूप पहचान बनाने वाले वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को धूम-धाम से विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभापति केशव बंछोर ने रूंधे हुए गले से उद्बोधन दिया।

वही महापौर ने आने वाली नई पीढ़ी को अनुभव और मार्गदर्शन देने की बात कही। इस अवसर पर समारोह में एमआईसी डाॅ. सीमा साहू, पार्षद धर्मेन्द्र भगत, रमा साहू, कार्यपालन अभियंता एम.पी. देवांगन, प्रभारी उपअभियंता गोपाल सिन्हा, राजस्व विभाग प्रभारी संजय वर्मा, बृजेन्द्र परिहार, किरण वर्मा, चन्द्रपाल हरमुख, स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के विष्णु चन्द्राकर, शरद दुबे, सुरेन्द्र सोनबोईर आदि उपस्थित थे।

नगर पालिक निगम रिसाली में आयोजित विदाई समारोह में यह पहला अवसर था जब पूरा कार्यालय सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी को घर तक पहुंचाया। दुपहिया और चार पहिया वाहनों का काफिला था। काफिला के आगे ढोल बज रहे थे और आतिशबाजी हो रही थी।

विदाई समारोह में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के रिसाली शाखा ने पहले पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

बाद में महापौर और कार्यपालन अभियंता एम.पी. देवांगन ने निगम की ओर से शाल, श्रीफल, गुलदस्ता और उपहार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद धर्मेन्द्र भगत ने भी शाल ओढ़ाकर उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button