ब्रेकिंग
सौरभ हत्याकांड में मुस्कान-साहिल को मौत की सजा, फैसला सुनते ही रो पड़े दोनों; जानें कब क्या हुआ -प्रतिबंधित डिस्पोजल एवं झिल्ली-पन्नी के विरुद्ध निगम की कार्रवाई, पांच दुकानदारों पर 4 हजार रुपये क... बेमेतरा में सनसनी: भटगांव में हत्या से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस दुर्ग में 15.737 किलो गांजा के साथ राजस्थान के तीन आरोपी गिरफ्तार, तीन मोबाइल भी जब्त सिद्धार्थ नगर में विराजित नागपुर की प्रसिद्ध कोराडी माता, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, प्रतिदिन ... दुर्ग के गंजपारा में आज सजेगी छत्तीसगढ़ी लोककला की महफिल, स्वर्णा-गरिमा दिवाकर बहनों की होगी प्रस्तु... जम्मू-कश्मीर के राष्ट्रीय बसोहली उत्सव में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार की चलेगी कूची! दुर्ग पुलिस की डीएसपी आकर्षि कश्यप ने दो सप्ताह में जीते लगातार दो अंतरराष्ट्रीय रजत पदक, नीदरलैंड क... पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर और अम्बिकापुर के माँ दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्च... डौंडी में सर्व आदिवासी समाज, सरपंचों और जनप्रतिनिधियों की बैठक; प्रभावित गांवों को उनका हक दिलाने के...
छत्तीसगढ़

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में निर्जला एकादशी में महाआरती फलों से सजावट एवं भजन का हुआ आयोजन

दुर्ग  : निर्जला एकादशी पर देश भर में बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन हुए, जिसमें भगवान विष्णु की पूजा, भजन-कीर्तन और जनसेवा के शामिल थे। दुर्ग की श्री सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में भी निर्जला एकादशी पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए गए. श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर महिला सदस्या की प्रज्ञा राहुल शर्मा ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फल एवं फूलों से सजाया गया जो कि बहुत आकृषित दिख रहा था, प्रातः 8 बजे माता जी, कृष्ण जी श्याम बाबा का विशेष श्रृंगार कर अभिषेक पूजन किया गया एवं दोपहर 12 भीषण गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं ने राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत और छाछ पिलाने के लिए स्टॉल लगाकर वितरण किया गया|

धर्मनगरी दुर्ग में निर्जला एकादशी पर दुर्गा मंदिर में बड़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित हुए और धार्मिक आयोजन का लाभ लिए.
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने बताया कि ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष पर पड़ने वाले एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है. सुनील पांडेय ने बताया कि मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने के बाद जल और अन्न का दान करने से एक सहस्र अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्यफल प्राप्त होता है. साल में 24 एकादशी पड़ती हैं. पुराणों के अनुसार सभी एकादशी का व्रत करने से पुण्यफल की प्राप्ति होती है.|

किसी कारणवश यदि सभी एकादशियों का व्रत जो नहीं कर पाया, यदि वो निर्जला एकादशी का व्रत कर ले तो, एक व्रत से पूरे 24 एकादशियों के बराबर पुण्यफल प्राप्त हो जाता है. यह व्रत रखने और गंगा स्नान करने से भगवान भगवान नारायण की विशेष कृपा प्राप्त होती है. दुर्गा मंदिर में शाम 4 बजे से परशुराम महिला मंडल भजन किया गया एवं शाम 7 बजे माता जी एवं श्याम बाबा की 108 दीपों से महाआरती की गई जिसमें भारी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे, आरती पश्चात सभी धर्मप्रेमियों को फल मिष्ठान शरबत का वितरण किया गया|

कार्यक्रम में चंदा देवी शर्मा पायल जैन प्रतिभा सुरेश गुप्ता पार्षद इंद्राणी कुलेश्वर साहू चंदा शर्मा सरिता शर्मा किरण शर्मा चंचल शर्मा गायत्री शर्मा किरण सेन प्रेमलता शर्मा संगीता शर्मा मोना शर्मा अर्चला शर्मा आभा शर्मा विकाश पुरोहित निर्मल शर्मा दीपक चावड़ा गोपाल शर्मा ईशान शर्मा पायल शर्मा मनोज शर्मा मनीष सेन राजू पुरोहित सोनल सेन प्रकाश सिन्हा दिनेश शर्मा मोहित पुरोहित ममता अग्रवाल कुलेश्वरी जायसवाल लक्ष्मी यादव रचना राजपूत पिंकी साहू एवं सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित थे|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button