ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

जरूरतमंदो के लिए रूआबांधा में आर.आर.आर. सेंटर

रिसाली । कचरा पृथक केन्द्र में केवल कचरा नहीं अब उपयोगी सामानों को भी सहेजने का कार्य किया जा रहा है।

आयुक्त मोनिका वर्मा ने रूआबांधा एस.एल.आर.एम. सेंटर में बनाए आर. आर. आर. सेंटर को विस्तार करने कहा है।

साथ ही घरों से निकलने वाले गीले कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने पीट तैयार करने के निर्देश दिए है।

रिसाली निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने रूआबांधा एस.एल.आर.एम. सेंटर में बने आर.आर.आर. (रेड्यूज रियूज रिसाइकल) को विस्तार करने निर्देश दिए है।

दरअसल प्रचार-प्रसार के बाद अब आम नागरिक ऐसे सामानों को सुरक्षित तरीके से पहुंचा रहे|

जिनका उपयोग वे नहीं करते, किन्तु सामानों को जरूरतमंदो को दिया जा सके।

इसके लिए एस.एल.आर.एम. सेंटर में तीन स्टील रेक के अलावा सामानों को सुरक्षित रखने आलमारी की व्यवस्था की गई है।

20 फरवरी तक दी मोहलत

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने चल रहे निर्माण कार्य का अवलोकन भी किया। उन्होंने शेड और पीट निर्माण को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने कहा।

वही पाॅलीथिन और कागज और गत्ते को बंडल बनाने के लिए 20 फरवरी तक बेलिंग मशीन स्टाॅल करने निर्देश दिए।

मरोदा एस.एल.आर.एम. बनेगा खाद

रूआबांधा के बाद आयुक्त मरोदा में निर्माणाधीन एस.एल.आर.एम. सेंटर को भी देखा। उन्होंने नए पीट में गीला कचरा से खाद बनाने की प्रक्रिया को शीध्र शुरू करने कहा।

व्यवस्थित तरीके से रखे कबाड़

रूआबांधा में वेस्ट आर्ट का कार्य भी किया जा रहा है। कबाड़ सामानों से साज सज्जा कर बैठने की व्यवस्था की गई है।

निरीक्षण के बाद आयुक्त ने अन्य कचरा से निकले सामानों को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button