ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

कृषि विभाग द्वारा कृषि आदान केन्द्रों का सतत निरीक्षण

रायपुर | कृषकों को अच्छी गुणवत्ता की आदान सामग्री मिल सके इस हेतु सतत रूप से जिला स्तरीय निरीक्षण दल एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगातार कृषि आदान केन्द्रों/विक्रय स्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर महासमुद के निर्देशानुसार जिले के उप संचालक कृषि ने बताया कि 01 अप्रैल 2025 खरीफ मौसम प्रारंभ से आज की स्थिति में 90 दुकानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिसमें 55 दुकानों के संचालक को उर्वरक नियंत्रण आदेश का पालन नहीं करने के फलस्वरूप कारण बताओं नोटिस जारी किया गया, जिसमें 35 दुकानों का जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर उनका उर्वरक प्राधिकार पत्र 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया।

उप संचालक कृषि महासमुंद द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश का पालन नहीं करने के फलस्वरूप 55 दुकानों के संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया जिनमें मेसर्स गुलशन कृषि केन्द्र झलप, शिव कृषि केन्द्र पासिद, मोनू कृषि केन्द्र तुमगांव, भानू फर्टिलाइजर महासमुंद, बीना एग्रोटेक झलप, आनंद एग्रो एंड सर्विसेज तुमगांव शामिल है। इसी प्रकार अमूल्या खाद भंडार झलप, ओम भवानी कृषि केन्द्र तुसदा, जय मां भीमेश्वरी सुनसुनिया, गीतांजली बीज भंडार तेन्दुकोना, हरि कृषि केन्द्र बागबाहरा, शिवम बीज भंडार बागबाहरा, गणेश कृषि केंद्र बागबाहरा, आर.एस. टेªडर्स बागबाहरा, मनीष कृषि सेवा केन्द्र झगरेनडीह, पटेल कृषि सेवा केन्द्र मेमरा, जय किसान ट्रेडर्स लाखागढ़, शुभम् कृषि सेवा केन्द्र कौहाकुड़ा, कुलदीप कृषि सेवा केन्द्र पिथौरा, शिवम् कृषि सेवा केन्द्र पिथौरा, राज कृषि सेवा केन्द्र भगतदेवरी, खत्री ट्रेडर्स सांकरा, बजरंग कृषि सेवा केन्द्र सांकरा को उर्वरक नियंत्रण आदेश का पालन नहीं करने के कारण दुकान के संचालक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

महेश टेªडिंग कंपनी बसना, कंसल खाद भंडार बसना, सिंधु कृषि सेवा केन्द्र बंसुला, प्रेम कृषि सेवा केन्द्र सागरपाली, सृष्टि इंटरप्राईजेस भूकेल, पटेल कृषि सेवा केन्द्र सरायपाली, कृषि दुनिया सरायपाली, प्रधान कृषि सेवा केन्द्र सरायपाली, ओम फर्टिलाईजर सरायपाली, अग्रवाल ट्रेडर्स सरायपाली, राजेश अग्रवाल सरायपाली एवं सरायपाली स्वाभिमान महिला प्रोड्यूसर कंपनी सरायपाली के संचालक को उप संचालक कृषि महासमुंद द्वारा उर्वरक नियंत्रण आदेश का पालन नहीं करने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया है।

इसके अलावा खत्री बीज भंडार सांकरा के द्वारा बगैर पी.सी. के बीज क्रय करने पर संबंधित फर्म के बीज के विक्रय पर 21 दिवस के लिये प्रतिबंध लगाया गया है। इसी प्रकार बसना विकासखंड के समलेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र के द्वारा अवैध 57 बोरी डी.ए.पी. रखने पर जप्ती बनाकर राजसात की कार्यवाही की गई है।

मेसर्स लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र खट्टी में अमानक डी.ए.पी. उर्वरक पाये जाने के फलस्वरूप डी.ए.पी. के विक्रय पर 21 दिवस के लिये प्रतिबंध लगाया गया है एवं राजसात की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। मेसर्स राजेश अग्रवाल सरायपाली के प्रतिष्ठान से 220 बोरा यूरिया किसानों को सरकारी दर पर उपलब्ध कराया गया एवं मेसर्स ओम फर्टिलाइजर सरायपाली के प्रतिष्ठान से 270 बोरी यूरिया सरकारी दर पर किसानों को उपलब्ध कराया गया।

इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली तथा कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा भी विकासखंड के निजी खाद विक्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं दुकानदारों को सही कीमत पर उर्वरक बेचने एवं पी.ओ.एस. मशीन के द्वारा बेचने के निर्देश दिए गए। खरीफ मौसम में लगातार यह कार्यवाही जारी रहेगी, कृषकों को अपील की गई है कि वे संबंधित फर्म से बिल लेकर ही कृषि आदान सामग्री का क्रय करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button