ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
भिलाई

सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए आवारा पशुओं की धरपकड़ तेज

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत शासन की योजना रोका छेका संकल्प अभियान के तहत सड़क पर आवारा सड़क में बैठने वाले पशुओ की धरपकड़ निरंतर जारी है। रोका छेका अभियान की पुरी टीम सुबह सड़को पर काउकेचर की गाड़ी लेकर पहुंच जाते है।

प्रतिदिन देखा जाता है कि पशु मालिको द्वारा सुबह अपने पशुओ का दुध निकालकर उन्हे खुला छोड़ देते है। जिससे पशु इधर-उधर घूमते सड़को के बीच में आकर खड़े एवं बैठ जाते है। जिससे यातायात प्रभावित होता है। आने जाने वाले लोगो को पशुओ से टक्कर होकर गिरने का खतरा बना रहता है। जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, के निर्देश पर निगम आयुक्त हितेश पिस्दा ने रोका छेका के नोडल अधिकारी को अनिल सिंह को आदेशित किये है। कि तैयाहारी सीजन चालू हो गया है, जिससे सड़को पर भीड़ भाड़ अधिक हो रही है। माता बमलेश्वरी के दर्शन के लिए तीर्थयात्री भी जा रहे हैं ।

हमें सबके सुरक्षा का ध्यान रखना है। पशुओ के सड़को के बीच बैठे एवं आपस मे लड़ते रहने से यातायात प्रभावित हो रही है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। रोका छेका की टीम सुबह एवं दोपहर 2 पाली में काउकेचर गाड़ी लेकर शहर के हर क्षेत्र में पशुओ को पकड़ने का कार्य कर रही है। पकड़े गये पशुओ को कोसानाला गौठान एवं डी मार्ट के पास गौठान में रखा जा रहा है।

जहां पशुओ के लिए हरा चारा, पानी एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा भी की जाती है। साथ ही पकड़े गये पशुओ के गले में रेडियम पटटी भी लगाया जा रहा है। जिससे वाहन चालक को पशु दुर से ही दिख जाए और वाहन चालक सतर्क हो जाए। जिससे होने वाले सड़क दुर्घटना को रोका जा सके।अभियान के दौरान नोडल अधिकारी अनिल सिंह, राजस्व अधिकारी मलखान सिंह सोरी, जे.पी.तिवारी, बालकृष्ण नायडू एवं तोड़फोड़ दस्ता प्रमुख हरिओम गुप्ता अपने दल के सदस्यो के साथ जानवरो को पकड़ने का कार्य निरंतर कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button