ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

18 दिसम्बर को मद्य निषेध दिवस का आयोजन

दुर्ग | बाबा गुरूघासीदास जयन्ती के अवसर पर 18 दिसम्बर 2024 को जिला स्तर पर संचालित विभिन्न विभागों के सहयोग से मद्य निषेध दिवस का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने सर्व विभाग प्रमुख/नगरीय निकाय प्रमुख/जनपद पंचायत तथा अध्यक्ष/स्वैच्छिक संस्था प्रमुख और अध्यक्ष/सचिव/भारत वाहिनी समिति को इस संबंध में पत्र जारी कर

इस अवसर पर जन सामान्य को मद्यपान के विरूद्ध व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए-ग्राम पंचायत स्तरों पर गठित भारत माता वाहिनी समिति द्वारा मद्य निषेध के पक्ष में कार्यक्रम आयोजित कराने। रेडियों एवं दूरदर्शन से नशामुक्ति कार्यक्रमों का प्रसारण।

जिले के समस्त विभागों के समन्वय से नशापान के विरूद्ध समुचित कार्यवाही। यथा संभव नशा पीड़ितों से प्रत्यक्ष संवाद विकसित किया जाकर उन्हें नशापान के दुष्परिणामों की जानकारी देने। नशामुक्ति साहित्यों का वितरण। सोशल मीडिया में प्रेरक स्लोगन, चित्रों आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार। नशा तथा एड्स प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार।

विद्यार्थियों में नशापान के विरुद्ध जागरूकता लाना। इस हेतु विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय में नशापान के दुष्परिणामों पर केन्द्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय संस्कृतिक एवं परम्पराओं के अनुरूप अन्य कार्यक्रम भी आयोजित कराने कहा है।

मद्यपान निषेध दिवस के अवसर पर संकल्प भी लिये जाएंगे। जिसमें उल्लेखित है कि मुझे ज्ञात है कि नशापान से मानसिक असंतुलन की स्थिति बनती है। नशापान से कार्य करने की क्षमता कम हो जाती है तथा व्यक्ति भ्रमित हो जाता है।

नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती हैं। नशापान से सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है तथा समाज से प्रायः उपेक्षा मिलती है। नशापान से पारिवारिक सुख एवं समृद्धि का अंत होता है, जिससे जीवन में भटकाव की स्थिति बनती है।

नशापान से वातावरण प्रदूषित होता है, जिससे हमारे परिवार के बच्चे अधिक प्रभावित होते हैं। नशापान उच्च स्तरीय जीवन शैली का प्रतीक नहीं है। अतएव मैं संकल्प लेता/लेती हूँ कि अपने छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने, अपने परिवार में हर्षाेल्लास रखने, तन, मन, धन को सुदृढ़ बनाने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए सभी वर्ग के व्यक्तियों में नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित कर उन्हें नशामुक्ति के लिए प्रेरित करूँगा /करूँगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button