ब्रेकिंग
CG Weather Alert: प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कवर्धा में सिद्धेश्वर महादेव और संकट मोचन हनुमान मंदिर म... महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के घने जंगल में हाई प्रोफाइल जुआ 31 जुआरी दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव से : नक... जुनवानी खमरिया पीएम आवास कॉलोनी में दुर्ग पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, गुंडा-बदमाश एवं आपराधिक प्रवृत्त... जवाहर मार्केट में पारख ज्वेलर्स के स्टोर में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने समय रहते पाया काबू दुर्ग शहर एवं राष्ट्रीय-राज्य राजमार्गों पर आवारा पशुओं के जमावड़े से बढ़ रही दुर्घटनाएं, निगम आयुक्... पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग की बैठक संपन्न, कर्मचारी हितों एवं संगठन विस्तार पर हुई म... प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्ती, इंदिरा मार्केट की पांच दुकानों पर कार्रवाई, सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने लगाया विशाल चिकित्सा शिविर एवं ब्लड डोनेशन कैंप
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हंसिया से वार कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (हंसिया/परसुल) भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, रविवार 2 अगस्त 2026 को ईश्वर यादव ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बड़ा भाई घनश्याम यादव अपनी पत्नी दुर्गा यादव (24) के चरित्र पर संदेह करता था। इसी बात को लेकर सुबह करीब 8:15 बजे आरोपी ने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घनश्याम यादव (24), निवासी महामाया पारा, कुम्हारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हंसिया/परसुल भी जप्त किया। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने हत्या का कारण पत्नी के चरित्र पर संदेह बताया है। मामले की विवेचना जारी है।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद में कानून को अपने हाथ में न लें। विवाद की स्थिति में शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके अपनाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लें। कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button