ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

अवैध अप्रवासियों की धर पकड़ हेतु दुर्ग पुलिस एवं जिला प्रशासन का अभियान

दुर्ग | पुलिस कण्ट्रोल रूम, सेक्टर-6 भिलाई में दुर्ग पुलिस एवं जिला प्रशासन के व्दारा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, भिलाई इस्पात संयंत्र में काम करने वाले श्रमिक ठेकेदार तथा बीएसपी सहायक उद्योग व भिलाई इस्पात संयंत्र में काम करने वाले ट्रांसपोर्टरों की मीटिंग ली गयी, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके अधीनस्थ भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों का पुलिस वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है इसलिए सभी को इसका पालन करना है|

इस सन्दर्भ में भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को भी निर्देशित किया गया है कि भविष्य में जो भी श्रमिकों का गेटपास जारी होगा वह क्यूआर कोड के साथ जारी किया जाएगा ताकि श्रमिकों का वेरिफिकेशन तत्काल किया जा सकें ।

इसी संबंध में उपस्थित सभी लोगों को उनके अधीनस्थ काम करने वाले श्रमिकों का केम्प लगाकर फिंगर प्रिण्ट लिया जाएगा एवं उसका डेटाबेस पुलिस के व्दारा तैयार किया जाएगा , जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार का अपराध होने पर इसका मिलान करने से अपराधी की पहचान आसान होगी एवं दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से श्रमिक के रूप में काम करने वाले अपराधिक लोग जो कि लुक छिप कर पहचान छिपाकर रह रहे हैं, काम कर रहे हैं, उनको पहचान कर पाना आसान होगा ।

मीटिंग में अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, जिला दुर्ग, वीरेन्द्र सिंह, अति. जिला दण्डाधिकारी, सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के जे.एन. ठाकुर महाप्रबंधक, विकास चन्द्रा महाप्रबंधक एवं रोहित हरीत उप महाप्रबंधक के साथ ही बीएसपी काण्ट्रेक्टर एसोसिएशन, बीएसपी एंसीलरी एसोसिएशन, भिलाई ट्क ट्रेलर एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button