ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता लागू, 50 हजार से अधिक धनराशि ले जाने पर कार्रवाई

छत्तीसगढ़ | महाराष्ट्र-झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अब राजनीतिक पार्टियों को सभा के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से अनुमति लेनी होगी, और कोई भी व्यक्ति 50 हजार से अधिक की राशि ले जाने पर कार्रवाई का सामना कर सकता है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि 18 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। प्रत्याशी 25 अक्टूबर तक नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की स्क्रूटनिंग 28 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है, और इसी दिन उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जाएगी। मतदान 13 नवंबर को होगा और मतों की गणना 23 नवंबर को की जाएगी।

आचार संहिता के तहत, मठपुरैना, टिकरापारा, भाटागांव, और सदर बाजार समेत अन्य क्षेत्रों में प्रतिबंध लागू हैं। इसमें धारा 144 भी लागू कर दी गई है, जिससे बाजारों में खरीददारी करना मुश्किल हो सकता है, खासकर दीपावली के दौरान।

बीजेपी और कांग्रेस के दावेदार

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में पूर्व सांसद सुनील सोनी, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय दुबे, केदार गुप्ता, और अमित साहू का नाम शामिल है।

कांग्रेस की ओर से पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। अन्य संभावित नामों में कन्हैया अग्रवाल, सुशील सन्नी अग्रवाल, एजाज ढेबर, और ज्ञानेश शर्मा शामिल हैं।

अब देखना यह होगा कि इस चुनावी दौड़ में कौन सा उम्मीदवार जीत हासिल करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button