ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
बिलासपुर

सारनाथ एक्सप्रेस कैंसिल: छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेन 2 दिसंबर से 17 फरवरी तक नहीं चलेगी

बिलासपुर| रेल यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार अलग-अलग ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्रा के दौरान समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं एक बार फिर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। इसमें खास तौर पर सारनाथ एक्सप्रेस पूरे 38 दिन तक नहीं चलेगी। 2 दिसंबर से 17 फरवरी तक रद रहेगी।

बता दें, प्रदेश में मानसून के जाने के बाद अब ठंड का मौसम आने को है। इससे पहले ही कई ट्रेनों को रद किया जा रहा है। रेलवे ने दुर्ग और छपरा से चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस को 38 दिनों के लिए रद कर दिया है। जारी किए गए आदेश के मुताबिक यह ट्रेन 2 दिसंबर से 17 फरवरी तक नहीं चलेगी। इसमें कोहरे की आशंका से इसे रद किया गया है।

इस तारीख को रहेगी रद
-गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को रद किया गया है। दिसंबर में 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 और 30 दिसंबर को रद रहेगी।
-जनवरी के महीने में 1, 4, 6, 8, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 जनवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह फरवरी के महीने में 1, 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 और 26 को रद रहेगी।

-गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर माह में 3, 5, 8, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 दिसंबर को रद रहेगी।

-जनवरी में 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28 और 30 को नहीं चलेगी।

-फरवरी माहम में 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 और 27 को रद रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button