ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
रायपुर

छत्तीसगढ़ में इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में, सर्वे और उपचार व्यवस्था की समीक्षा तेज

रायपुर | छत्तीसगढ़ में बढ़ते सर्दी-खांसी और बुखार के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रदेशभर में इन्फ्लुएंजा और कोविड-19 की सतत निगरानी के लिए व्यापक कदम उठाए हैं। सभी जिलों में जिला सर्वेलेन्स अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मौसमी बीमारियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

 स्वास्थ्य सचिव और आयुक्त ने दिए निर्देश

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया के निर्देश और आयुक्त डॉ. प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में यह समीक्षा की गई। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि:

अस्पतालों में आने वाले सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे लक्षणों वाले मरीजों की सावधानीपूर्वक जांच और इलाज किया जाए।

एसएआरआई (Severe Acute Respiratory Infection) मरीजों को डॉक्टर की सलाह पर भर्ती किया जाए।

सभी जिलों में जरूरी दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

रायपुर में मिला कोविड पॉजिटिव केस, सतर्कता बढ़ी

इस दौरान जिला रायपुर में एक व्यक्ति के कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की गई है। मरीज नियमित निगरानी में है और उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। यह मामला स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी से समय रहते पकड़ में आया।

 स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बयान

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा:
“राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है। स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दवाइयाँ, ऑक्सीजन, बेड और मैनपावर – सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।”

उन्होंने जनता से घबराने की नहीं, बल्कि सतर्क और जागरूक रहने की अपील की है।

डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में तैयारियां पूरी

राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय में संभावित कोविड केसों को लेकर ओपीडी, वार्ड और उपचार व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है:

सामान्य ओपीडी से अलग कोविड ओपीडी की व्यवस्था

गंभीर मरीजों के लिए अलग एंट्री पॉइंट और आइसोलेशन बेड

डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ की शिफ्टवार ड्यूटी तय

कोविड स्क्रीनिंग, टेस्टिंग और उपचार की पूरी तैयारी

 भारत सरकार की रिपोर्ट: स्थिति नियंत्रण में

भारत सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेस की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, देश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है। जो भी केस सामने आ रहे हैं, वे माइल्ड हैं और अधिकतर मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button