ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत सूरजपुर जिले में आयोजित हुए शिविर, किसानों ने पाई वैज्ञानिक जानकारी

सूरजपुर | जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत दिनांक 02 जून 2025 को विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल छह स्थानों पर कृषि शिविरों का आयोजन दो पालियों में किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक, आधुनिक और लाभकारी कृषि तकनीकों से अवगत कराना, उनकी समस्याओं का समाधान करना तथा उन्हें नवीनतम कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक बनाना रहा।

प्रातःकालीन सत्र में तीन शिविरों का आयोजन

प्रातः सत्र में लटोरी, खोड और कोतला में शिविर आयोजित किए गए। लटोरी शिविर में हीराडबरी, लटोरी, महेशपुर, द्वारिकानगर, सोनवाही, बृजनगर, अनुजनगर, गंगापुर, तुलसी, बिहारपुर, करवां, गजाधरपुर और संबलपुर ग्रामों के कृषकों ने सहभागिता की। खोड शिविर में बेदमी, खोड, केसर, छतौलीबीजो, टमकी और मसनकी के किसान पहुंचे, वहीं कोतला शिविर में कोतला, नमना और वृंदावन ग्रामों के कृषक सम्मिलित हुए।

अपराह्न सत्र में तीन अन्य स्थानों पर लगे शिविर

दोपहर के सत्र में कल्याणपुर, रामपुर और बकालो में शिविर आयोजित हुए। कल्याणपुर शिविर में कल्याणपुर, अखोराकला, छतरपुर, रामेश्वरपुर, मंजीरा, पोडिपा, पाठकपुर, हरिपुर, सुन्दरगंज और मोहनपुर के किसानों की भागीदारी रही। रामपुर शिविर में रामपुर, कुदरगढ़, कर्री, कुप्पी, धरसेड़ी, चपदा, आनंदपुर, भंवरखोह, धूर और बभना गांव के किसान पहुंचे। वहीं बकालो शिविर में बकालो और अनंतपुर ग्रामों के कृषकों ने हिस्सा लिया।

विभागीय विशेषज्ञों व वैज्ञानिकों से मिला मार्गदर्शन

इन शिविरों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों  ने किसानों को मार्गदर्शन प्रदान किया। किसानों को मिलेट्स की खेती, फसल चक्र परिवर्तन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीज एवं कृषि यंत्रों का उपयोग, जल संरक्षण, मूल्य संवर्धन, पशुपालन एवं उद्यानिकी से जुड़ी अहम जानकारियां दी गईं। लटोरी एवं कल्याणपुर शिविरों में वैज्ञानिक डॉ. के.एल. पैकरा और खोड एवं रामपुर शिविरों में डॉ. योगेन्द्र राठौर द्वारा जानकारी साझा की गई।

वितरण एवं सेवाएं

शिविरों के दौरान किसानों को 09 केसीसी, 31 केसीसी ऋण, 13 धान बीज, 17 सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 1143 फलदार पौधे वितरित किए गए और 152 पशुओं का उपचार किया गया। इन शिविरों से लगभग 800 किसानों ने लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button