ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
बालोद

जनजातीय गौरव दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

बालोद | भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर ग्राम पंचायत परसदा में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के दिशानिर्देशों के अनुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन विभागीय अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किया गया

इस विशेष ग्राम सभा में भारत सरकार के द्वारा निर्धारित मुख्य विषय जैसे कि सतत् एवं स्थाई ग्राम पंचायत विकास योजना, पेसा कानून, वन अधिकार कानून पर उपस्थित ग्राम सभा सदस्यों के साथ साझा किया गया।

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, स्वास्थ्य सम्बन्धीत प्रश्नोत्तरी, व्याख्यान माला, स्वच्छता अभियान,नशा मुक्ति और टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लिए संकल्प लिया गया , कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपने उद्बबोधन में भगवान बिरसा मुंडा के राष्ट्र के आजादी व जनजातीय समाज के गौरव में उनके योगदानों पर प्रकाश डाला गया|

साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच द्रोपति गंगबेर द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक भगवान विरसा मुंडा को आज पुरा देश याद कर रहा है।

जनजातीय समुदाय के सभ्यता और संस्कृति के रक्षार्थ तथा अंग्रेज़ के खिलाफ बगावत की बिगुल बजाया था भगवान विरसा मुंडा जी ने। उन्होंने जनजातीय समुदाय को एकता के सुत्र बांधने का भी कार्य किया था। अंग्रेजों के खिलाफ एक सेना भी बनाई थी|

सम्पूर्ण भारतवर्ष उनके बलिदान को आज याद कर रहा है। विशेष ग्राम सभा को संबोधित करते हुए तकनीकी सहायक  संजय कुमार जी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करना होगा व्यक्ति जब विसंगतियों से दूर रहेगा तब जाकर विकसित भारत का निर्माण कर पायेंगे।

नशा से किसी भी व्यक्ति और समुदाय का भला नहीं हुआ है न कभी होगा। नशा के कारण अनेकों बिमारियों का जन्म होता है। नशा का लत भी व्यक्ति किशोरा अवस्था में पकड़ता है। इस लिए व्यक्ति को इस किशोरावस्था को बड़े जतन से रखना चाहिए।

पूरे कार्यक्रम में मंच संचालक की भूमिका निभाते हुए पिरामल फाऊंडेशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी लिलेश्वर कुमार द्वारा जनजातीय गौरव , ग्राम सभा के महत्व,पेसा कानून, वनाधिकार कानून, सतत् एवं स्थाई ग्राम पंचायत विकास जैसे विषयों पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ ग्राम पंचायत निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया|

उनके द्वारा टीबी जैसे गंभीर बीमारी पर प्रकाश डालते हुए टीबी मुक्त भारत निर्माण के लिए सबका साथ और सहयोग अपील की गई। कार्यक्रम में पंचायत सचिव पिंकी देवदास , ग्राम पंचायत के उपसरपंच ट्रूमन कौशिक पंचगण, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, युवा,आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button