ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
रायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: चर्चित कारोबारी पप्पू बंसल नाटकीय ढंग से गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। लंबे समय से फरार चल रहे भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी पप्पू बंसल को आखिरकार आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने हिरासत में ले लिया है।

EOW के अनुसार, पप्पू बंसल को अस्पताल में इलाज के दौरान नाटकीय ढंग से हिरासत में लिया गया। हालांकि, पप्पू बंसल के पारिवारिक सूत्रों का दावा है कि उन्होंने खुद सरेंडर किया है। फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह गिरफ्तारी है या आत्मसमर्पण।

बंसल की हिरासत के बाद से EOW द्वारा उससे गहन पूछताछ की जा रही है। उसे कारोबारी विजय भाटिया के आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही है, जो पहले से ही इस मामले में EOW की रिमांड पर है। बताया जा रहा है कि 6 जून को पप्पू बंसल को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

कौन है पप्पू बंसल?

पप्पू बंसल दुर्ग-भिलाई का नामी शराब कारोबारी है। उसने अपने करियर की शुरुआत प्रॉपर्टी डीलिंग से की थी, बाद में शराब और कोयला कारोबार से भी जुड़ गया। बंसल को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का खास माना जाता है और इसी कारण यह गिरफ्तारी राजनीतिक दृष्टिकोण से भी बेहद संवेदनशील मानी जा रही है।

क्या है मामला?

छत्तीसगढ़ में करोड़ों रुपये के शराब घोटाले की जांच EOW और ACB कर रही है। इस घोटाले में कई बड़े नाम सामने आए हैं। विजय भाटिया पहले ही EOW की रिमांड पर है, वहीं अब पप्पू बंसल की गिरफ्तारी से मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी के रूप में बंसल की पहचान, मामले को सियासी मोड़ भी दे रही है। पप्पू बंसल की हिरासत से पूर्व सीएम की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button