ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
कोरबा

पत्नी ने दी डरावनी धमकी: ‘नीले ड्रम’ जैसा अंजाम भुगतोगे, फिर छोड़ दिया परिवार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति और दो मासूम बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला किया। हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने अपने पति को सोशल मीडिया पर वायरल ‘नीले ड्रम’ कांड की धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे रोका गया, तो वह वैसा ही अंजाम भुगतेगा। इतना ही नहीं, उसने अपने ही बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह घटना कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पीड़ित संजय जांगड़े (26) SECL की आउटसोर्सिंग कंपनी में ड्राइवर है। वर्ष 2017 में उसका प्रेम विवाह रुखसाना बानो (24) से हुआ था। शुरू में दंपति का जीवन सामान्य रहा और उनके दो बच्चे भी हुए—एक बेटा (6) और एक बेटी (4)।

हाल के दिनों में पत्नी रुखसाना का व्यवहार अचानक बदलने लगा। पति संजय को जब शक हुआ तो उसने कॉल डिटेल निकलवाई, जिससे पता चला कि रुखसाना का सूरज महतो नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। सूरज मूलतः बिहार का निवासी है और कोरबा में एक दुकान में काम करता है।

संजय द्वारा विरोध करने पर रुखसाना ने उसे ‘नीले ड्रम’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। गौरतलब है कि मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ कांड में मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या कर शव को प्लास्टिक ड्रम में छुपा दिया गया था।

6 जून की शाम रुखसाना अपने प्रेमी सूरज के साथ मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस के समक्ष पति और बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। चौकी प्रभारी अमर जायसवाल ने बताया कि महिला ने अपनी मर्जी से यह निर्णय लिया है, इसलिए कोई कानूनी रोक संभव नहीं है।

वहीं, पति संजय का कहना है कि पत्नी के इस फैसले से दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं और लगातार रो रहे हैं। मां के चले जाने से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। फिलहाल संजय अपने बच्चों की देखरेख कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button