ब्रेकिंग
दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’ नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश ’अवैध शिकार पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई, बारनवापारा क्षेत्र से एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल... अरुण साव बोले- कौशल विकास से युवाओं का भविष्य होगा मजबूत रायगढ़ वार्ड क्रमांक 26 को मिली सामुदायिक भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया भूमिपूजन
भिलाई

इंद्रजीत सिंह छोटू ने संभाली भिलाई यूथ सिख सेवा समिति की कमान

भिलाई। शनिवार को हाउसिंग बोर्ड गुरुद्वारा में भिलाई यूथ सिख सेवा समिति की बैठक हुई। जिसमे छत्तीसगढ़ सिख पंचायत एवं दुर्ग भिलाई की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटीयों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक में इंद्रजीत सिंह छोटू को सर्व सहमति से भिलाई यूथ सिख सेवा समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल द्वारा सिरोपाओं की बक्शीश देकर उनकी सेवा को स्वीकृति दी गई। जसवंत सिंह सैनी द्वारा मंच का संचालन किया गया।

यूथ सिख सेवा समिति का अध्यक्ष चुने जाने के बाद इंद्रजीत सिंह छोटू संगत सहित गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर अरदास में सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया कि भिलाई यूथ सिख सेवा कमेटी समाज की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के युवाओं के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही साल में एक बार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए गुरुद्वारा में सामूहिक विवाह का आयोजन भी किया जाएगा। सिख समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।

बताते चलें 10 अक्टूबर को आयोजित तीरंदाज धुनुची डांस प्रतियोगिता में इंद्रजीत सिंह छोटू गेस्ट बनकर पहुंचे थे। वो अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते है।

इस बैठक में सिख पंचायत के महासचिव गुरनाम सिंह, वाइस चेयरमैन गुरमीत सिंह गांधी, पलविंदर सिंह रंधावा, बलदेव सिंह, जसबीर सिंह सैनी, गुरमीत सिंह चहल, जसवंत सिंह, बलकार सिंह, हरविंदर सिंह सोनू, सुरजीत सिंह, कुलवंत सिंह, हरनेक सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी,राजेंद्र सिंह अरोरा, मलकीत सिंह ललू, कुलदीप सिंह, स्वर्ण सिंह कोक, मुखविंदर सिंह, अजीत सिंह फौजी, एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button