ब्रेकिंग
भिलाई स्टील प्लांट से स्क्रैप चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कंपनी के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार जनगणना-2027 में OBC की पृथक एवं प्रमाणिक गणना की मांग न OTP, न फोन कॉल… APK फाइल खोलते ही खाते से गायब हुए 4 लाख रुपये प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर राजीव नगर में बने पीएम आवास के घरों में जले ‘आशीर्वाद के दीप’ लाभार... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जीवन में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए सदैव प्रयासरत रहे — सांसद... भगवान विश्वकर्मा जयंती पर निगम में पूजा-अर्चना निगम में विराजे कर्म के देवता भगवान विश्वकर्मा, 30 सितम्बर को दुर्ग में संभाग स्तरीय महारैली, धरना-प्रदर्शन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर मां भारती की सेवा के लिए दें आशीर्... CHO संघ की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई: CMHO बेमेतरा डॉ. अमृत लाल रोहलदेकर निलंबित ‘शुभम’ बने नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ (छत्तीसगढ़) के दुर्ग संभाग अध्यक्ष, संगठन ने जताया भर...
छत्तीसगढ़

शादी के दो महीने बाद मौत से सामना: भिलाई में ट्रक हादसे में दंपति की जान गई

भिलाई नगर। शहर के फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस ओवरब्रिज के पास आईटीआई के पहले हुई। स्कूटी सवार दंपति रायपुर से दुर्ग की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए।

जानकारी के अनुसार, कोहका निवासी मुकेश कुर्रे (28 वर्ष) और उनकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26 वर्ष) अपनी मौसी के घर से लौटकर कोहका स्थित अपने घर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों को कुचलते हुए फरार हो गया। मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों का विवाह महज दो माह पूर्व ही हुआ था।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन और मोहल्लेवासी घटनास्थल पर पहुंचे और ग़म और ग़ुस्से में चक्का जाम कर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा। सूचना पर खुर्सीपार थाना प्रभारी वंदिता पानिकर टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और शवों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मर्च्युरी भेजा गया।

मृतक मुकेश कुर्रे, अशोक कुर्रे का छोटा भाई था और प्रिंटिंग कार्यों में उसका सहयोग करता था। घटना के बाद मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है।

फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button