ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण बारिश से ग्राम नगपुरा कोटनी में जलभराव, घर में घुसा पानी; सीजी सुपर फास्ट न्यूज ने उठाई आवाज, प्रशास... तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल समेत बहा युवक, पेड़ के सहारे फंसा; उतई पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क... सेवा संकल्प अभियान के तहत अंबिकापुर के आस्था निकुंज वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों को मिला अपनत्व और सम्म... महादेव घाट मार्ग पर बढ़ा जलस्तर, आवागमन बाधित; पुलगांव में शिवनाथ नदी के पास गणेश विसर्जन पर रोक सेवा संकल्प अभियान के तहत उतई में साइबर जागृति कार्यक्रम, 200 लोगों को दी डिजिटल सुरक्षा की जानकारी रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के समीप जलभराव के कारण यातायात प्रभावित, नागरिकों के लिए ट्रैफि...
छत्तीसगढ़दुर्ग

पैसों के लेनदेन को लेकर भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई की हत्या

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई देवेंद्र देवांगन ने अपने छोटे भाई कैलाश देवांगन (26) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण कैलाश की मौत हो गई। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाई को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

चॉइस सेंटर के कारोबार को लेकर चल रहा था विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों भाइयों का चॉइस सेंटर का व्यवसाय था। पैसों के लेनदेन और हिसाब-किताब को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे हिंसक रूप ले लिया।

विवाद के दौरान देवेंद्र ने कैलाश पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कैलाश के सिर सहित शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ा

घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी देवेंद्र देवांगन को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

घटना के हर पहलू की जांच

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और आपसी विवाद सामने आया है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और इससे जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि विस्तृत विवेचना के बाद होगी।

मृतक: कैलाश देवांगन, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग।
आरोपी: देवेंद्र देवांगन, निवासी इंदिरा नगर बघेरा, दुर्ग।

दुर्ग पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button