ब्रेकिंग
अरुण पन्नालाल की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार कर्ज की किश्त और ब्याज को लेकर दबाव बनाने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार, घर से ले गए वाहन समेत सामान बराम... 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच, सात वार्डों में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, महापौर अलका बाघमार ने किया एक साथ भूमिपूजन, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर बुनकरों को किया प्रोत्साहित कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,
छत्तीसगढ़दुर्ग

42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में आगजनी पर महापौर अलका बाघमार सख्त, ब्लीचिंग पावडर की होगी लैब जांच,

दुर्ग  : नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शहर में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा रायपुर नाका स्थित 42 एमएलडी फिल्टर प्लांट में हुई आगजनी की घटना को लेकर महापौर अलका बाघमार ने अपने शासकीय आवास एफ-4 में जल विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शहर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द सामान्य करने के साथ ही फिल्टर प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में जल कार्य प्रभारी लीना दिनेश देवांगन,लोक कर्म विभाग प्रभारी देवनारायण चंद्राकर,प्रभारी आयुक्त मानेंद्र साहू, जल विभाग के कार्यपालन अभियंता प्रकाश थवानी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर अलका बाघमार ने फिल्टर प्लांट में लगातार हुई आगजनी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताते हुए घटना के कारणों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि संबंधित ठेकेदार द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की गुणवत्ता में कमी अथवा विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महापौर ने दो दिन पूर्व आगजनी की घटना में जले ब्लीचिंग पावडर के सैंपल की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि ब्लीचिंग पावडर की निष्पक्ष गुणवत्ता जांच के लिए इसके नमूने बीआईटी दुर्ग एवं आईआईटी भिलाई की लैब में भेजे जाएं। साथ ही बाजार मूल्य की तुलना में अत्यधिक कम दर पर उपलब्ध कराई गई ब्लीचिंग पावडर की गुणवत्ता की भी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

महापौर ने ब्लीचिंग पावडर, एलम सहित अन्य ज्वलनशील सामग्रियों को फिल्टर प्लांट परिसर में एक साथ रखने के बजाय प्लांट से कुछ दूरी पर अलग-अलग सुरक्षित भंडारण केंद्र विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।बाढ़ के बाद सफाई कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश

महापौर ने बारिश के कारण नदी में आई बाढ़ से इंटकवेल एवं फिल्टर प्लांट में जमा गाद और कचरे की सफाई का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आवश्यक संसाधन लगाकर सफाई कार्य शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि शहर के सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

बैठक में सहायक कार्यपालन अभियंता राजेंद्र ढवाले, सब इंजीनियर विनोद मांझी, जल निरीक्षक नारायण ठाकुर सहित जल विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button